Thursday, October 22nd, 2026

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के बाद भी कोतवाली सीएसपी निकले पॉजिटिव


रायपुर। कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगाने के बाद रायपुर पुलिस के सीएसपी अंजनेय वाष्णेय कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएसपी को सर्दी, खांसी, बुखार के साथ शरीर में दर्द भी था। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया। फिर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे कलेक्ट्रेट में एक दिन पहले आयोजित बैठक में भी शामिल हुए थे, जबकि कुछ दिनों पहले ही उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली थीं।

 

Source : Agency

पाठको की राय